{"_id":"65e8aed3bafae7071c0a318a","slug":"new-road-inaugurated-50-villages-will-benefit-balrampur-news-c-99-1-slko1019-107539-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नई सड़क का लोकार्पण, 50 गांवों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नई सड़क का लोकार्पण, 50 गांवों को मिलेगा फायदा
Wed, 06 Mar 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गैसड़ी-धोबहा संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया है। श्रावस्ती सांसद चौैधरी राम शिरोमणि वर्मा ने बुधवार को इसका लोकार्पण किया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के 50 गांवों के लोग अब सीधा नेशनल हाईवे से जुड़ गए हैं। 25 हजार की आबादी को इसका फायदा आवागमन सुलभ होने से मिलेगा।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गैसड़ी से धोबहा तक तीन करोड़ 94 लाख 80 हजार रुपए की लागत से करीब आठ किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया है। इस सड़क से परसा पलईडीह, राजपुर बकौली, बखरकोटवा, भोजपुर संतरी, बेनीनगर, त्रिलोकपुर सहित करीब 50 गांव जुड़े हैं। कार्यक्रम में प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी, राकेश कुमार यादव, पवन कुमार, रवींद्र कुमार, लालजी वर्मा, मो. इरफान व हजारी जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।