फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Network down at Kauwapur railway station for five days

Balrampur News: पांच दिनों से कौवापुर रेलवे स्टेशन पर नेटवर्क गुल

Wed, 16 Apr 2025 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Network down at Kauwapur railway station for five days
बलरामपुर के कौवापुर रेलवे स्टेशन पर नेटवर्क खराबी का लगा सूचना।-संवाद
महराजगंज तराई/बलरामपुर। पांच दिनों से कौवापुर रेलवे स्टेशन पर नेटवर्क गुल है, जिससे यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। इससे यात्रियों में नाराजगी है।
विज्ञापन




क्षेत्रवासी अब्दुल हई, डाॅ. इमरान, शिव सिंह व ऐनुल्ला आदि ने बताया कि कौवापुर रेलवे स्टेशन पर पांच दिनों से नेटवर्क गुल होने से उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। क्षेत्र में रोडवेज बसों का भी संचालन नहीं होता है, इससे निजी या डग्गामार वाहनों का ही सहारा है। कौवापुर से तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, बढ़नी, बलरामपुर, लक्ष्मणपुर, इटियाथोक व गोंडा आदि स्थानों के लिए लोग यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने नेटवर्क की समस्या से निजात दिलाने जाने की मांग विभाग के उच्चाधिकारियों से की है। स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed