{"_id":"63600431196d7b21f063a354","slug":"nepali-woman-arrested-with-cocaine-worth-seven-crores-balrampur-news-lko655005332","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात करोड़ की कोकीन के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात करोड़ की कोकीन के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
बलरामपुर। जरवा थाने की पुलिस ने सोमवार को नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान एक नेपाली महिला तस्कर को सात करोड़ रुपये कीमत की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। महिला 40 कैप्सूल में 690 ग्राम कोकीन भरकर ला रही थी। ये कोकीन बलरामपुर के रास्ते देश के अन्य स्थानों पर पहुंचाई जानी थी।
एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि जरवा कोतवाली के उपनिरीक्षक रामकुमार वर्मा की टीम ने सोमवार को नेपाल सीमा क्षेत्र में गश्त के दौरान पियरा पहाड़ी नाले के किनारे बैठी एक संदिग्ध नेपाली महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि वह वाहन का इंतजार कर रही है। महिला के पास एक बैग था। संदेह होने पर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 40 कैप्सूलों में भरी 690 ग्राम कोकीन बरामद हुई।
बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत सात करोड़ बताई जा रही है। महिला की पहचान दिल कुमारी विश्वकर्मा उर्फ विमला निवासी गुरंगनाका गांव, पालिका बेला, थाना गढ़वा, जनपद डांग, नेपाल के रूप में हुई है। पूछताछ में दिल कुमारी ने बताया कि ये कोकीन बलरामपुर के रास्ते देश के अन्य स्थानों में पहुंचाने जा रही थी। बरामद कोकीन सीज करके दिल कुमारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जरवा कोतवाल दुर्विजय की टीम को इस कामयाबी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।