{"_id":"619fcffb13fe7f731d0e90b8","slug":"nepal-balrampur-news-lko6060967126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा कोयलाबास में प्रवेशद्वार निर्माण की मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा कोयलाबास में प्रवेशद्वार निर्माण की मिली मंजूरी
विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर के भारत-नेपाल सीमा पर बना प्रवेश द्वार।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले की नेपाल सीमा से सटे कोयलाबास में प्रदेश सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश बनवाने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा 60 करोड़ से निर्मित सड़कों व पुलों का लोकार्पण तथा 40 करोड़ से बनने वाली सड़कों व पुलों का शिलान्यास किया जाएगा।
गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने बताया कि आगामी 30 नवंबर को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश तथा सड़कों व पुलों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम गैसड़ी ब्लॉक परिसर में आयोजित किया जाएगा। करीब 18 माह बाद नेपाल सीमा से पाबंदी हटने पर दोनों देशों के बीच आवागमन सुगम हो गया है। कोयलाबास में अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश द्वार बनने से वहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
प्रवेश द्वार को लाइटों आदि से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। क्षेत्र में 60 करोड़ की लागत से बनी सड़कों तथा छोटे पुलों से ग्रामीण जनता को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा क्षेत्र के 40 करोड़ की लागत से अन्य कई ग्रामीण सड़कों व छोटे पुलों का निर्माण कराया जाएगा। संवाद