फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Negligence in development works is not tolerated: Divisional Commissioner

स्वच्छता अभियान एवं विकास कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त

Sun, 05 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Negligence in development works is not tolerated: Divisional Commissioner
बलरामपुर। मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छता अभियान एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए जलभराव वाले स्थलों पर एंटी लार्वा का छिड़काव तथा सैनिटाइजेशन कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी बाढ़ चौकी बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे जाने तथा फसलों के नुकसान का शीघ्र मुआवजा दिए जाने का निर्देश भी दिया। मंडलायुक्त ने इन कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करने तथा विशेष सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम व शिक्षक घर-घर दस्तक दें। लोगों को उबला व क्लोरीन युक्त पानी का प्रयोग करने तथा बच्चों को फुल बांह का कपड़ा पहनने के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। शौचालय की साफ सफाई तथा सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डेंगू व वायरल बुखार की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम बनाए जाने का निर्देश दिया। बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी की गुणवत्ता एवं जांच का निर्देश दिया गया।
मंडलायुक्त ने इस दौरान निराश्रित गोवंश हेतु गोशाला व आश्रय स्थल निर्माण, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन गन्ना मूल्य भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण, ग्रामीण अजीविका मिशन, पेयजल योजना, नई सड़कों के निर्माण व अनुरक्षण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना, कन्या सुमंगला योजना, विद्युत आपूर्ति, नहरों व राजकीय नलकूपों से सिंचाई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, उर्वरक की उपलब्धता तथा एक जनपद-एक उत्पाद योजना के बारे में जानकारी ली।

अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी को बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए सभी सड़कों का सर्वे करते हुए निर्माण व मरम्मत के लिए स्टीमेट शासन को भेजने का निर्देश दिया। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed