{"_id":"5d373e7a8ebc3e6cc0504cd5","slug":"ncc-cadet-celebrated-kargil-victory-day-balrampur-news-lko4724166191","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट ने मनाया कारगिल विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट ने मनाया कारगिल विजय दिवस
विज्ञापन
बलरामपुर। 51 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने मंगलवार को जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल विजय दिवस धूमधाम के साथ मनाया। 20 साल की विजय अवधि पूरा होने पर खूब खुशियां मनाई गईं।
51 यूपी बटालियन एनसीसी मुख्यालय पर कर्नल विकास गोस्वामी ने कैडेट्स की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि 20 साल पहले आज ही के दिन हमारे देश के जांबाज जवानों ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर सीमा से खदेड़ दिया था।
जवानों ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में सबक सिखाया था। इस विजय दिवस को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
साइकिल रैली एमएलके कॉलेज से होकर वीर विनय चौराहा, सिटी पैलेस होते हुए पुन: बटालियन पहुंचकर संपन्न हुई।
कैडेट्स ने उतरौला नगर में भी जन जागरूकता रैली निकाली। इसमें कैडेटों ने बड़े उत्साह के साथ वंदेमातरम और भारत माता की जय... का उद्घोष किया।
कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि 26 जुलाई तक बटालियन के सभी शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। एनसीसी कैडेट्स व आम जनता में कारगिल युद्ध की जीत की यादों को ताजा किया जाएगा।