फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ncc

एनसीसी व स्काउट के कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

Sun, 29 May 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ncc
फोटो-9-बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज के पास बिना हेलमेट लगाए बाइक चालकों को गुलाब देते स्काउट व एन? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के एनसीसी, एनएसएस व स्काउट गाइड के कैडेटों ने रविवार को स्थानीय नगर में सड़क सुरक्षा के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई। बाइक सवारों को गुलाब देकर हेलमेट लगाने की अपील की गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के दिशा निर्देश पर एनसीसी, एनएसएस व स्काउट गाइड के कैैडेटों ने नगर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ल, रोवर्स प्रभारी डॉ. केके सिंह व एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान के नेतृत्व में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कैडेटों व स्वयं सेवकों ने सुरक्षित यात्रा व यातायात नियमों की जानकारी लोगों को दी। हेलमेट का प्रयोग करने और वाहन चलाते समय एयरफोन का प्रयोग न करने की सलाह दी। कार्यक्रम के आयोजन में अंडर ऑफीसर विपिन शुक्ल, स्नेहा सिंह, आक्रोश पांडेय आयुष शुक्ल, विवेक, दीपिका, छवि, साध्वी द्विवेदी, स्वाती मिश्रा, शाहबाज आलम, धीरेंद्र सिंह, उत्तमा द्विवेदी व आवंतिका आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed