{"_id":"6536b41a1651bec5ca035367","slug":"mustard-seed-mini-kit-distributed-to-farmers-balrampur-news-c-99-1-brp1003-3941-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: किसानों को बांटा गया सरसों बीज का मिनी किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: किसानों को बांटा गया सरसों बीज का मिनी किट
Mon, 23 Oct 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। तुलसीपुर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय कृषि मेले का समापन सोमवार को हुआ। मेले के समापन पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही सरसों बीज का मिनी किट भी वितरित किया गया।
शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर देवीपाटन मंदिर में कृषि मेले का आयोजन किया गया था। मेले में कई विभागों की तरफ से स्टाल लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजना का लाभ देने के लिए किसानों का आवेदन भी लिया गया। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी व तुलसीपुर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसान अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि कृषि मेले के अंतिम दिन 25 किसानों को सरसों बीज का मिनी किट वितरित किया गया है। जिले के 100 प्रगतिशील किसानों को साल व मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया है।