{"_id":"5e0ccc9c8ebc3e87d97f4b1c","slug":"movement-warning-for-payment-of-cane-price-dues-balrampur-news-lko5007212174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य बकाया भुगतान को लेकर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य बकाया भुगतान को लेकर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
उतरौला। गन्ना मूल्य बकाया भुगतान को लेकर किसानों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बजाज चीनी मिल इटईमैदा पर किसानों ने गत पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान न करने का आरोप लगाया है। गत वर्ष का 26 करोड़ से अधिक धनराशि मिल दबाए बैठी है।
गन्ना किसानों ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि बजाज चीनी मिल इटईमैदा गत पेराई सत्र का 26 करोड़ से अधिक की धनराशि का भुगतान नहीं कर सकी है। चालू पेराई सत्र में भी 31 करोड़ से अधिक बकाया हो चुका है। 28 दिसंबर तक बजाज चीनी मिल ने 18.17 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की है।
बलरामपुर चीनी मिल ने 28 दिसंबर तक 31.19 लाख और शुगर कंपनी तुलसीपुर 17.37 लाख क्विंटल गन्ने की खरीदारी की है। बलरामपुर व तुलसीपुर चीनी मिल गन्ना मूल्य भुगतान करने में अव्वल रही है जबकि बजाज चीनी मिल इटईमैदा हरसाल किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने में रुला रही है।
विज्ञापन
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही गत व चालू पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान मिल प्रबंधन की तरफ से नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। डीएम कृष्णा करुणेश ने जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा को बजाज चीनी मिल इटईमैदा प्रबंधन से किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने का निर्देश दिया है।