फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Memorandum submitted to Devipatan Mahant regarding opening of school

स्कूल खोलने को लेकर प्रबंधक/प्रधानाचार्यो ने देवीपाटन महंत को सौंपा ज्ञापन

Sun, 18 Jul 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to Devipatan Mahant regarding opening of school
बलरामपुर। करीब दो वर्ष से स्कूल बंद होने के कारण निजी स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। स्कूल बंद होने से बच्चों की बुनियादी शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। स्कूलों से जुड़े शिक्षक, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

यह बातें बीते दिन उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक/प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. एमपी तिवारी ने देवीपाटन मंदिर महंत मिथलेश नाथ योगी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 8 सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए कही। ज्ञापन में मांग किया गया है कि निजी विद्यालयों को जन सूचना अधिकार अधिनियम से बाहर रखा जाए।
विज्ञापन

बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूलों को तत्काल संचालित कराने का आदेश जारी किया जाए। महामारी के दौरान बंद पड़े स्कूलों को बिजली का बिल, रोड टैक्स व भवन किराया आदि माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के ऋण में सहूलियत दी जाए। कर्मचारी भविष्य निधि फंड में जमा होने वाले मैनेजमेंट शेयर को जमा करने में सहूलियत दी जाए। स्कूलों को विद्युत बिल पर लगने वाले सभी चार्ज एवं लेट फीस से मुक्त किया जाए।

ज्ञापन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 28 जुलाई तक समस्याओं का समाधान न हुआ तो एसोसिएशन धरना प्रदर्शन एवं क्रमिक अनशन करने को विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed