{"_id":"5d373f318ebc3e6cca5d8e90","slug":"memorandum-sent-by-the-traders-to-the-railway-minister-balrampur-news-lko4724180174","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। व्यापारियों ने तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर असुविधाओं को लेकर रेलमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजी आर्य, महामंत्री रूपचंद्र गुप्ता, सरदार बबलू सिंह आदि ने रेलमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर अब भी हाथ से बना टिकट ही मुसाफिरों को दिया जा रहा है।
कई माह से नेटवर्क की समस्या के चलते टिकट बनाने की दिक्कत आ रही है। दफ्ती का टिकट भी अब खत्म हो चुका है।
प्रतिदिन तीन हजार यात्रियों का टिकट हाथ से बनाना संभव नहीं हो पा रहा है। व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि रेलवे के वाणिज्य प्रबंधक से जब मोबाइल से संपर्क किया तो उन्होंने मीटिंग में होने का बहाना बनाकर बात करने से पल्ला झाड़ लिया।
व्यापारियों ने रेलमंत्री से स्टेशन पर व्याप्त समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है।