फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Melting increased due to falling mercury, fog stopped the speed of trains

Balrampur News: पारा गिरने से बढ़ी गलन, कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 05 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Melting increased due to falling mercury, fog stopped the speed of trains
बलरामपुर। जिले में ठंड का कहर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। दिनोंदिन पारा गिरने तथा कोहरे का प्रकोप बढ़ने जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह-शाम घना कोहरा होने के कारण कई ट्रेनों की रफ्तार में ब्रेक लग गई है। अधिकांश ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में कोहरा छंटने के बाद भी पूरे दिन बादल छाया रहा। शीत लहरी व सर्द हवाओं के चलते पारा नीचे आ गया, जिससे गलन बढ़ गई। ठंड से बचाव के लिए लोग दिन भर अलाव के पास ही बैठे रहे। सुबह-शाम घना कोहरा होने के कारण गोरखपुर- बलरामपुर-गोंडा रेल मार्ग की कई ट्रेनें देरी से पहुंची। रविवार की सुबह बलरामपुर से ऐशबाग तक जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन करीब एक घंटे देरी से पहुंची। बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सुबह 7.01 बजे के बजाय 7.53 बजे पहुंची। इसी तरह बहराइच-वाराणसी स्पेशल ट्रेन बलरामपुर स्टेशन पर सुबह 9.49 के बजाय 11.22 बजे पहुंची। इसी तरह इस मार्ग की अन्य ट्रेनें भी एक से डेढ़ घंटे लेट रहीं। ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते यात्रियों की समस्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed