{"_id":"62756892fe974073530b709e","slug":"meeting-urea-crop-balrampur-news-lko6293899200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनों तरल यूरिया से लहलहाएंगी फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनों तरल यूरिया से लहलहाएंगी फसलें
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर के सदर ब्लॉक सभागार में सदर विधायक को पुष्प देकर स्वागत करते लोग।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सदर ब्लॉक सभागार में बीते दिन समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में किसानों को नैनो तरल यूरिया का उपयोग करने के लिए जागरूक करने का सुझाव दिया गया। नैनो तरल यूरिया के उपयोग से खेतों में फसलें लहलहाएंगी। गोवंशों के पालन पोषण में भूसा दान करने की अपील की गई। किसानों को सुझाव दिया गया कि अपने गांव के गोशाला में भूसा उपलब्ध कराएं, जिससे गोवंशोें को खाने का संकट न हो।
बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूू राम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को फसलों में प्रयोग करने के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज व कीटनाशकों की उपलब्धता करा रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि खेत में रसायनिक खाद का अधिक प्रयोग करने से उर्वरा शक्ति नष्ट होती है। जैविक खाद का प्रयोग करके खेत की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। सरकार ने किसानों को नैनो तरल यूरिया का उपयोग करने की सलाह दी है।
कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के वैज्ञानिक डॉ. एसके वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक इफ्को आशीष कुमार वर्मा, बीडीओ सदर सागर सिंह व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमरेश मणि तिवारी ने नैनो तरल यूरिया के उपयोग के संबंध में किसानों को तमाम जानकारी दी। विधायक ने क्षेत्रीय सहकारी समिति चकवा के अध्यक्ष विजय पांडेय व किसान सेवा सहकारी समिति श्रीनगर के अध्यक्ष शिवाजी को बेहतर कार्य करने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में बीडीओ ने किसानों से अपील किया कि गोवंशों के पालन-पोषण के लिए भूसा दान करें। कार्यक्रम का संचालन एडीओ सहकारिता आनंद बाबू ने किया। चकवा समिति के सचिव जय प्रकाश तिवारी, सेखुईकला समिति के सचिव राम उजागर यादव व श्रीनगर समिति के सचिव शशिकांत उपाध्याय सहित सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव व किसान आदि मौजूद रहे।