{"_id":"5d9b735b8ebc3e016026038a","slug":"maternity-family-members-accused-of-demanding-bribe-balrampur-news-lko4856899100","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता के परिवारीजनों ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता के परिवारीजनों ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। प्रसूता के परिवारीजनों ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौवापुर के कर्मियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। अस्पताल से बाहर की दवा लिखने की भी शिकायत की गई है। अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर प्रसूता के परिवारीजनों ने जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना महराजगंज तराई के जयनगरा निवासी सलीम ने सोमवार को बताया कि अपनी पत्नी अजरुन का प्रसव कराने के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौवापुर ले गए थे। अस्पताल में प्रसूता को भर्ती करने के बजाए बाहर कर दिया गया। एक घंटा बाद अस्पताल के बरामदे में उनकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया।
परिवारीजनों के कहने पर प्रसूता को दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया। भर्ती के नाम पर 500 रुपये की नकद धनराशि ली गई और बाहर से 450 रुपये की दवाई बाहर से मंगाई। प्रसूता के परिवारीजनों ने सीएचसी अधीक्षक तुलसीपुर को शिकायती पत्र देकर अस्पताल के स्टॉफ के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीएचसी तुलसीपुर अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि प्रसूता के परिवारीजनों ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौवापुर के स्टॉफ पर रिश्वत मांगने व बाहर की दवा लिखने की लिखित शिकायत की है। शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।