फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Married woman murdered for not getting bike in dowry

दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की हत्या

Sat, 11 Jun 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for not getting bike in dowry
बलरामपुर। दहेज में बाइक न मिलने पर शादी के तीन साल बाद ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के पिता ने उतरौला कोतवाली में तहरीर देकर पति तथा सास-ससुर पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति तथा सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना त्रिलोकपुर क्षेत्र में ग्राम सिंगारजोत निवासी रक्षाराम यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी सोनी की शादी वर्ष 2019 में उतरौला के ग्राम मोहनजोत केवटली निवासी गोलू से की थी। शादी के बाद से ही पति तथा ससुरालीजन बाइक की मांग को लेकर सोनी को परेशान करते थे। ये बात कई बार सोनी ने मायके वालों से बताई भी थी।
विज्ञापन

रक्षाराम का आरोप है कि दहेज के लिए ही शनिवार रात पति गोलू तथा सास व ससुर ने सोनी की हत्या कर दी। रक्षाराम यादव के मुताबिक रात लगभग दो बजे गांव के लोगों से उन्हें सोनी की मौत की जानकारी मिली। इस पर वह आनन-फानन मोहनजोत केवटली पहुंचे तो बेटी को मृत पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि रक्षाराम की तहरीर पर पति गोलू तथा सास-ससुर नाम अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed