{"_id":"61c60f198e6b394d33253706","slug":"markets-lit-up-on-christmas-churches-lit-up-balrampur-news-lko6104977122","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस की तैयारियां तेज, बाजारों में बढ़ी रौनक 15-41-20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस की तैयारियां तेज, बाजारों में बढ़ी रौनक 15-41-20
विज्ञापन
बलरामपुर। क्रिसमस को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। बाजारों में चहल पहल व रौनक पूरे शबाब पर है वहीं सभी गिरजाघर भी बिजली की रंग बिरंगी रंगों की झालरों से जगमग नजर आ रहे हैं।
क्रिसमस पर लोगों को बधाई देने के लिए दुकानों पर तरह तरह के उपहार खरीदने को बच्चों से लेकर बड़ों तक की भीड़ जुटी देर रात तक जुटी ही। रात 12 बजते ही लोगों ने मेरी क्रिसमस बोलकर एक दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म की बधाई देकर खुशियां मनायी।
प्रभु यीशु के जन्मदिवस को ईसाई समुदाय 25 दिसंबर को क्रिसमस के बतौर धूमधाम से मनाता है। इस मौके पर नगर के मोहल्ला पहलवारा स्थित गिरजाघर, सदर ब्लॉक के कुआनों रेंजरी के निकट स्थित फातिमा स्कूल एंड कालेज, जीसस एंड मेरी स्कूल और उतरौला नगर स्थित मिशनरी चर्च में प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी झांकियों को भी आकर्षक व सुंदर तरीके से जताया संवारा गया है।
विज्ञापन
विशेषतौर पर पसंद किए जाने वाले तरह तरह के स्वादिष्ट केक खरीदने को शहर की सभी छोटी बड़ी बेकरी दुकानें भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उपहार शाप व बेकरी दुकानों को आकर्षक तरीके से सजा कर रोशनी की गयी।
जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कालेज के संचालक क्लाइव बटरफील्ड, कैथलीन बटरफील्ड, क्रेग बटरफील्ड, नताशा बटरफील्ड, जोजो फर्नांडीज व जॉन फर्नांडीज आदि ने खुशी जताते हुए बताया कि रात 12 बजते ही सभी ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस कह कर गले लगाया और प्रभु यीशु के जन्म की बधाई दी। इस मौके पर बच्चों को उपहार, गरीबों को कपड़े व जरूरतमंदों को अनाज का वितरण भी किया गया।
पहलवारा स्थित गिरजाघर के पादरी बीजू पत्रोष ने बताया कि 25 दिसंबर को सुबह व शाम को होने वाली प्रार्थना सभाओं में लोग शामिल होकर प्रभु यीशु की विशेष प्रार्थना भी करेंगे। कोराना संक्रमण व ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का भी पूरी तरह पालन किया जाएगा।