{"_id":"67e819fdf627a270c1044819","slug":"markets-are-bustling-on-eid-crowds-flock-in-for-shopping-balrampur-news-c-99-1-slko1019-123313-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ईद पर बाजार गुलजार, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ईद पर बाजार गुलजार, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़
विज्ञापन
बलरामपुर के सराय फाटक पर कपड़े की खरीदारी करती महिलाएं।-संवाद
बलरामपुर। ईद को लेकर बाजार गुलजार हैं। सुबह से शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुट रही है। बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बनी रहती है। सेवइयां, मेवे लेकर कपड़ाें की दुकानों पर भी खासी चहल-पहल है।
दुकानों पर विशेषकर कपड़ा, टोपी, रुमाल, इत्र, जूते-चप्पल व चूड़ी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षिक करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। रमजान माह का आखिरी सप्ताह चल रहा है। ऐसे में ईद की तैयारियां भी अंतिम दौर में हैं। सराय फाटक, चौक बाजार, भगवतीगंज, मेजर चौराहा व पहलवारा आदि बाजार में रौनक बढ़ गई है। रेडिमेड गार्मेंट की दुकान, लेडीज सूट और अन्य थोक कपड़ा व्यापारियों के यहां लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
महिलाएं एलीन शूट, शरारा शूट, क्रैप टॉप, गाउन, इंडो ग्राप, पेपुलम, बनारसी शरारा, लांग गाउन, शूट पीस, प्लाजो शूट अधिक पसंद किए जा रहे हैं। कपड़ा व्यापारी सुरेश कुमार, इरफान, रमजान व मोहित गुप्ता ने बताया कि ईद को लेकर कुर्ता-पायजामा के कपड़े की विशेष मांग है। सूती कपड़े में कुर्ते-पायजामा की ज्यादा डिमांड है।