फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Marigold cultivation will be fragrant in hundred bighas, farmers will be prosperous

Balrampur News: सौ बीघा में महकेंगी गेंदा की खेती, समृद्ध होंगे किसान

Tue, 05 Mar 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 05 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Marigold cultivation will be fragrant in hundred bighas, farmers will be prosperous
बलरामपुर। महिला किसानों से गेंदा फूल की खेती कराकर उन्हें आर्थिक तौर पर निर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए आठ ब्लॉक क्षेत्रों का सौ बीघा क्षेत्र गेंदा फूलों की खेती से महकेगा। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला किसानों के इस कार्य में उद्यान विभाग पूरी तरह मददगार बनेगा। वह खेती के लिए संसाधन मुहैया कराने के साथ ही फूलों की तैयार फसल की बिक्री की व्यवस्था भी कराएगा।
विज्ञापन

इसके लिए समूह से जुड़ी महिलाओं से जिले के आठ ब्लॉकों में 100 बीघे में गेंदा के फूलों की खेती कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महिला किसानों को बाजार मुहैया कराने के लिए अयोध्या व गोंडा के साथ जिले के 15 मंदिरों में भी गेंदा के फूलों की खपत कराई जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए सदर ब्लॉक में 10, श्रीदत्तगंज में 10, उतरौला में 10, गैंड़ास बुजुर्ग में 15, रेहरा बाजार में 20, तुलसीपुर में 10, गैंसड़ी में 10 व पचपेड़वा में 10 बीघा में समूह की महिलाओं से गेंदा फूलों की खेती कराई जाएगी। साथ ही मनरेगा से समूह की महिलाओं को गेंदा के फूलों की खेती करने के एवज में मजदूरी का भुगतान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज ब्लाॅक के महदेइया सिरसिया की स्वयं सहायता समूह की महिला किसान मन्ना देवी ने बताया कि वह दो बीघे में गेंदा फूलों की खेती कर रही हैं। हर तीसरे दिन 50 से 60 किलोग्राम गेंदा के फूल निकलते हैं। फूलों की माला तैयार करने के लिए समूह की 15 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा है। 100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गेंदा के फूलों की ग्राम संगठन कार्यालय से बिक्री की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेती के फूल देवीपाटन मंदिर के साथ ही पृथ्वीनाथ व छपिया में स्वामी नारायण मंदिर है। नगर के झारखंडी मंदिर, भगवतीगंज स्थित झारखंडेश्वर मंदिर, पेहर माता मंदिर, रानी तालाब स्थित हनुमान मंदिर, वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर, मुक्तेश्वरधाम मंदिर, समय माता मंदिर, फक्कड़दास मंदिर, ज्वाला देवी मंदिर, महाशक्ति मातेश्वरी देवी मंदिर, श्रीराम-जानकी मंदिर भगवतीगंज में बिक्री के लिए पहुंचाएं जाएंगे। साथ ही इन फूलों को गोंडा व अयोध्या के मंदिरों में भी उपयोग के लिए सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed