फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Make villagers aware about cyber security

Balrampur News: साइबर सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को करें जागरूक

Sat, 25 Oct 2025 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Make villagers aware about cyber security
बलरामपुर के एसएसबी 9वीं वाहिनी मुख्यालय सभागार में आयोजित गोष्ठी में साइबर सुरक्षा पर जानकारी द
बलरामपुर। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 9वीं वाहिनी की तरफ से मुख्यालय सभागार में शनिवार को साइबर सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला कराई गई। सीमा से सटे गांवों में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी जवानों को सौंपी गई।
विज्ञापन

एसएसबी 9वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट संचार सौरभ पांडेय ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नेपाल सीमा से सटे गांवों में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाना है। इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीणों के साथ एसएसबी कर्मियों को भी साइबर सुरक्षा का महत्व बताना है। ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा प्रोटेक्शन, सोशल मीडिया उपयोग में सावधानी और डिजिटल माध्यमों पर सुरक्षा व्यवहार के प्रति बलकर्मियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न साइबर अपराधों के उदाहरण और साइबर सुरक्षा से बचाव के उपाय बताए गए। सुरक्षित डिजिटल आचरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। सभी बलकर्मियों को साइबर स्पेस में सतर्कता व अनुशासन के बारे में भी जानकारी दी गई। वाहिनी के उपस्थित सभी जवानों ने कार्यशाला में भाग लिया। जवानों ने ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------

रिपोर्ट - मंगल देव गिरि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed