{"_id":"61dc6d31995ade04d05adb62","slug":"make-elaborate-arrangements-at-polling-stations-balrampur-news-lko6128891108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर चाक-चौबंद कराएं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर चाक-चौबंद कराएं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव 2022 में छठवें चरण के दौरान तीन मार्च को होने वाले मतदान के दिन जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे। सभी मतदान केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। मतदान केंद्रों पर अव्यवस्था मिलने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा।
यह बातें डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने सोमवार को उतरौला विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केके सरोज ने डीएम से बताया कि उनके विद्यालय में मतदान केंद्रों के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराई जा रही हैं।
इसके बाद डीएम ने मोहम्मद उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला और उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़रहिया का निरीक्षण किया। इन सभी मतदान केंद्रों पर छह या छह से अधिक बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने मतदान केंद्रों के सभी बूथों के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार तैयार करने, मूलभूत सुविधाओं शौचालय, पेयजल, विद्युत, फर्नीचर व रैंप आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिया।
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों के पोलिंग बूथों पर मतदान के दिन मास्क व सैनिटाइजर का इंतजाम भी कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उतरौला एसडीएम संतोष कुमार ओझा व ईओ उतरौला आदि मौजूद रहे।