{"_id":"5fbd32318ebc3e9ba1389e9a","slug":"madrasa-teachers-outraged-over-non-payment-of-honorarium-balrampur-news-lko551573555","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया मानदेय भुगतान न होने से मदरसा शिक्षकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया मानदेय भुगतान न होने से मदरसा शिक्षकों में आक्रोश
विज्ञापन
बलरामपुर। बकाया मानदेय भुगतान न होने से मदरसा शिक्षकों में भारी आक्रोश है। मदरसा शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर बकाया मानदेय का भुगतान कराए जाने की मांग की है।
मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अब्दुस्सलाम ने कहा कि चार साल से केंद्रांश का भुगतान न होने से मानदेय अटका हुआ है। मानदेय न मिलने से मदरसा आधुनिकीकरण के शिक्षकों में भारी आक्रोश है।
बकाया मानदेय भुगतान कराने के लिए मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों ने वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश महासचिव अजय सिंह को भी अपनी समस्या से अवगत कराया।
नियाज अहमद, मोईनुद्दीन अरशद आदि शिक्षकों ने केंद्र व प्रदेश सरकार से मदरसा आधुनिकीकरण के शिक्षकों के बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। बकाया मानदेय का भुगतान न होने पर शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।