{"_id":"68309d38e36eff276c019717","slug":"madrasa-running-on-barn-land-demolished-balrampur-news-c-99-1-brp1010-126662-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खलिहान की जमीन पर चल रहा मदरसा ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खलिहान की जमीन पर चल रहा मदरसा ढहाया
विज्ञापन
बलरामपुर के बदलपुर में जेसीबी से ढहाया जा रहा मदरसा।-संवाद
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर की ग्राम पंचायत बदलपुर में खलिहान की जमीन पर 1975 से संचालित मदरसा अनवारुल उलूम अस्सलफिया बदलपुर को शुक्रवार को ढहा दिया गया। राजस्व विभाग का दावा है कि मदरसा संचालक ने खुद ही मदरसा ढहा लिया है।
संचालक अनीस अहमद ने बताया कि उन्होंने शिक्षण कार्य पिछले कई वर्षों से बंद कर दिया था। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मदरसा हटा लें, अन्यथा कार्रवाई होगी। इससे उन्हें जेसीबी मंगाकर मदरसा हटा लिया है। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल विनोद वर्मा ने बताया कि 3 मई 2025 को तहसील दिवस में गांव के हैं श्रमवीर सिंह ने खलिहान की जमीन को खाली कराने का प्रार्थनापत्र दिया था। इसी जमीन पर मदरसा बने होने की सूचना दी थी।
इस पर गांव के खलिहान भूमि की पैमाइश कराई, जिसमें मदरसा बने होने की पुष्टि हुई। इस पर प्रबंधक को जानकारी दी गई। इस पर संचालक ने खुद से ही मदरसा हटा लिया है। तहसीलदार तुलसीपुर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि खलिहान की जमीन अब खाली हो गई है। पंचायत को इसकी निगरानी के निर्देश दिये गए हैं कि दोबारा कोई कब्जा न करने पाए।