{"_id":"5fc27bb58ebc3e9bb604f29c","slug":"loot-of-one-lakh-in-broad-daylight-from-bank-customer-balrampur-news-lko55225136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ग्राहक से िदनदहाड़े एक लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ग्राहक से िदनदहाड़े एक लाख की लूट
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। फिल्मी स्टाइल में कार से आए तीन बदमाश एक व्यक्ति का एक लाख नकदी व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। बैंक में रुपया जमा करने गए ग्राहक के साथ लूट की घटना हुई है।
पीड़ित ने यूपी 112 पर तत्काल फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे एएसपी अरविन्द मिश्र ने मामले की छानबीन शुरु करा दी है। सादलुल्लाहनगर थाना के कस्बे में दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से लोगों में दहशत है। एएसपी ने शीघ्र घटना का खुलासा कराने का आश्वासन दिया है।
थाना सादुल्लाहनगर के अहिरौली निवासी जावेद अहमद ने बीते दिन बताया कि स्थानीय बाजार में उसकी फुट वीयर व जनरल स्टोर की दुकान है। बाजार स्थित स्टेट बैंक शाखा में कारोबार के सिलसिले में एक लाख रुपये जमा करने गया था। बैंक के कैशियर ने आधा घंटा बाद आने को कहा।
विज्ञापन
बैंक से बाहर निकलते ही एक अज्ञात व्यक्ति उनसे रुपये व मोबाइल छीनकर गौरा की तरफ भागने लगा। जावेद ने उसका पीछा किया। करीब 200 मीटर की दूरी पर सफेद रंग की कार में दो लोग पहले से बैठे थे उन्हीं के साथ कार में बैठकर भागने लगा। जावेद ने जब बदमाशों से रुपये व मोबाइल छीनने का प्रयास किया तो उसे ब्लेड से मारकर घायल कर दिया।
जावेद ने कार पर लटक कर कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा किया। लेकिन बदमाशों ने धक्का मारकर जावेद को कार से नीचे गिरा दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना 112 पर दी और थाने में भी लूट की तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू करा दी है। एएसपी के निर्देश पर सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।