फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Long wait for OTP for OPD slip, patient upset

Balrampur News: ओपीडी परचे के लिए ओटीपी का लंबा इंतजार, मरीज परेशान

Mon, 13 Jul 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 13 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Long wait for OTP for OPD slip, patient upset
फोटो-2-बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में ओटीपी न आने के कारण मायूस बैठे मरीज ।-संवाद
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में ओपीडी पंजीकरण की नई डिजिटल व्यवस्था मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। पंजीकरण के दौरान आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजा जाने वाला ओटीपी समय पर न मिलने से मरीजों और उनके तीमारदारों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। इससे पंजीकरण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और उपचार शुरू होने में भी अनावश्यक देरी हो रही है।
विज्ञापन


शासन स्तर पर मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल करने और अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में ओपीडी पंजीकरण के समय मरीजों का आधार नंबर दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर सत्यापन किया जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई मरीजों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है या आधार में दर्ज पुराना नंबर अब सक्रिय नहीं है। ऐसे में ओटीपी नहीं मिल पाता और उनका पंजीकरण समय पर नहीं हो पाता। इसके चलते मरीजों को घंटों कतार में इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लग जाती है। ओटीपी न मिलने और नेटवर्क संबंधी समस्याओं के कारण पंजीकरण प्रक्रिया धीमी हो जाती है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग मरीजों और दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को होती है। कई बार कर्मचारियों से बार-बार अनुरोध करने के कारण काउंटर पर भीड़ बढ़ जाती है, जिससे अन्य मरीजों को भी इंतजार करना पड़ता है।

पर्चा काउंटर पर मौजूद राधिका प्रसाद, राशि शुक्ल, मोहित मोदनवाल, सोमदेव, उमेश वर्मा और कांति यादव ने बताया कि डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों को सुविधा देना है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने मांग की कि ओटीपी न मिलने की स्थिति में कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि मरीजों का पंजीकरण बिना अनावश्यक देरी के हो सके।

संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. राजकुमार वर्मा ने बताया कि मरीजों की आभा आईडी जनरेट करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। आधार नंबर पंजीकरण से जोड़ने पर मरीजों का स्वास्थ्य संबंधी विवरण डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा। इससे भविष्य में मरीज कहीं भी उपचार कराएंगे तो उनका रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।


गैसड़ी के सपा विधायक उठा चुके हैं मुद्दा

संयुक्त जिला चिकित्सालय में ओपीडी पंजीकरण के दौरान मरीजों को हो रही परेशानी का मुद्दा गैसड़ी के सपा विधायक राकेश कुमार यादव पहले भी उठा चुके हैं। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर व्यवस्था में सुधार की मांग की थी। विधायक का कहना है कि इसके बावजूद समस्या अब भी बनी हुई है। ओटीपी न मिलने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखेंगे।

फोटो-2-बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में ओटीपी न आने के कारण मायूस बैठे मरीज ।-संवाद

फोटो-2-बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में ओटीपी न आने के कारण मायूस बैठे मरीज ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed