{"_id":"689649a4ad1786ff3d01a816","slug":"long-queues-for-fertilizers-everywhere-balrampur-news-c-13-1-lko1062-1330682-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खाद के लिए हर ओर लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खाद के लिए हर ओर लंबी कतार
Sat, 09 Aug 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के मणिपुर बाजार में खाद लेने के लिए जुटी किसानों की भीड़ ।
हरैया सतघरवा/उतरौला/रेहरा बाजार (बलरामपुर)। धान और गन्ने की फसल में टॉप ड्रेसिंग के अहम समय पर यूरिया की किल्लत ने किसानों की कमर तोड़ दी है। जिले के कई कस्बों और बाजारों में सुबह से शाम तक किसान लंबी कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन अधिकांश को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सहकारी समितियों और दुकानदारों पर कालाबाजारी करने के आरोप लग रहे हैं।
हरैया सतघरवा क्षेत्र के मणिपुर बाजार में सुबह से शाम तक किसानों की लाइन लगी रहती है। किसान भैया राम वर्मा, छोटकऊ प्रसाद, राम मनोहर, शमशाद अली, सुखदेव तिवारी ने पर्याप्त खाद न मिलने पर आक्रोश जताया। बताया कि कई दिन से कोशिश कर रहे किसान मायूस हैं। किसानों का कहना है कि समय पर टॉप ड्रेसिंग न हुई तो धान की फसल चौपट हो जाएगी। उतरौला क्षेत्र में किसानों ने सहकारी समिति के सचिव पर कालाबाजारी का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को आई खाद की खेप का आधे से अधिक हिस्सा कथित तौर पर निजी दुकानों को भेज दिया गया। शुक्रवार को बची हुई खाद का वितरण हुआ, लेकिन संख्या अधिक होने और स्टॉक कम होने से अधिकांश किसान निराश लौटे।
इसी तरह रेहराबाजार क्षेत्र में किसान खाद के लिए परेशान हैं। किसान नन्हकू वर्मा, सत्यराम, मनोज, संदीप, संतराम ने बताया कि समिति से खाद मिल तो रही है, लेकिन मांग के मुकाबले बेहद कम है। किसानों ने मांग की है कि लगातार आपूर्ति हो, तभी संकट से राहत मिल सकेगी।