फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lock still hanging at 11 paddy purchasing centers

11 धान क्रय केंद्रों पर अभी भी लटक रहा ताला

Sun, 17 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lock still hanging at 11 paddy purchasing centers
बलरामपुर। जिले के 11 धान क्रय केंद्रों पर अभी भी ताला लटक रहा है। 12 केंद्रों पर धान खरीद शुरु कराने में प्रशासन को सफलता मिल गई है। प्रशासन की तरफ से 12 क्रय केंद्रों पर 118 एमटी धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के हड़ताल के चलते धान खरीद प्रभावित हो रही है। हड़ताल में शामिल समिति कर्मचारियों को प्रशासन मनाने में जुटा हुआ है। 28 फरवरी तक 10,700 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि शनिवार तक जिले में 12 क्रय केंद्रों पर 118 एमटी धान की खरीद की गई है। खाद्य एवं विपणन के छह केंद्रों पर 100 एमटी और साधन सहकारी समिति के छह केंद्रों पर 18 एमटी धान खरीदा गया है। समिति कर्मचारियों को समझा-बुझाकर बंद पड़े 11 केंद्रों को संचालित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 23 केंद्रों पर एक नवंबर से धान खरीदने की तैयारी की गई थी लेकिन समिति कर्मचारियों के हड़ताल के चलते दिक्कतें आई हैं। शासन स्तर से 28 फरवरी तक 10,700 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह व जिला मंत्री राम उग्रह मिश्र ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व की तरफ से प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता की जा रही है। वार्ता सफल होने के बाद ही धान खरीद शुरू की जाएगी।

किसानों का आरोप है कि धान क्रय केंद्रों का संचालन ठप होने से उन्हें अपनी उपज बिचौलियों के हाथ आनेपौने दामों में बेचनी पड़ रही है। किसानों ने डीएम से सरकारी धान क्रय केंद्रों का संचालन नियमित रुप से कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed