फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Level 2 Hospital opened for symptomatic Corona patients

लक्षण वाले कोरोना मरीजों के लिए लेवल-2 हास्पिटल का हुआ उद्घाटन

Tue, 01 Sep 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Level 2 Hospital opened for symptomatic Corona patients
बलरामपुर। लक्षण वाले कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में लेवल-2 हास्पिटल का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 30 बेड वाले लेवल-2 हॉस्पिटल में 7 वेंटीलेटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। हॉस्पिटल की निगरानी के लिए सभी आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरेे लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, सीएमएस डॉ. नानक सरन व सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने फीता काटकर किया। सदर विधायक ने कहा कि लेवल-2 हॉस्पिटल का संचालन शुरू होने से जिले के लक्षण वाले कोरोना मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लेवल-2 हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधायक ने कहा कि गंभीर मरीजों के लिए यहां वेंटीलेटर की सुविधा मुहैया कराकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम किया है। 30 बेड वाले लेवल-2 हास्पिटल में कोरोना मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगी। सीएमओ व सीएमएस ने बताया कि हास्पिटल में लक्षण वाले कोरोना मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर सात वेंटीलेटर के साथ-साथ 20 बेड पर पाइप लाइन तथा 10 बेड पर सिलेंडर द्वारा आक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। साथ ही यहां पर 10 बेड वाले आईसीयू वार्ड की व्यवस्था भी की गई है। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की निगरानी के लिए सभी वार्डों व आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। लेवल-2 हास्पिटल के संचालन के लिए डॉ. एके श्रीवास्तव को नोडल अफसर बनाया गया है।
साथ ही एक-एक डाक्टर, फार्मासिस्ट, एलटी, स्टाफ नर्स तथा दो वार्डब्वाय व दो स्वीपर की तैनाती भी कर दी गई है। मरीज भर्ती होने पर और स्टाफ की तैनाती की जाएगी। उद्घाटन अवसर पर डॉ. एपी मिश्रा, क्वालिटी मैनेजर डॉ. रूचि पांडेय, डॉ. अरूण कुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव व विनोद त्रिपाठी सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
लेवल-1 हॉस्पिटल का संचालन होगा बंद
जिला मेमोरियल हास्पिटल में कोविड लेवल-1 हास्पिटल का संचालन बंद किया जाएगा। यहां के मरीजों को घुघुलपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में संचालित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। सीएमओ डा. घनश्याम सिंह ने बताया कि बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय में लेवल-1 हास्पिटल तथा जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर में लेवल-1 कोविड केयर सेंटर का संचालन किया जा रहा था।

डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के चलते दो-दो स्थानों पर लेवल-1 हॉस्पिटल का संचालन करने में कठिनाईयां का सामना करना पड़ रहा था। जिला संयुक्त चिकित्सालय में कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल का संचालन शुरू होने तथा कर्मचारियों की कमी को देखते हुए अब केवल जवाहर नवोदय विद्यालय में ही लेवल-1 हॉस्पिटल संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed