फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lessons were given on environmental conservation, meritorious students were honoured

Balrampur News: पर्यावरण संरक्षण की दी सीख, मेधावियों को किया सम्मानित

Fri, 06 Jun 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 06 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lessons were given on environmental conservation, meritorious students were honoured
एमपीपी इंटर कॉलेज में नेचर गैलेरी का निरीक्षण करते मुख्य अति​थि व अन्य।-स्रोत: आयोजक
बलरामपुर। एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रांगण में बृहस्पतिवार को एक शाम प्रकृति के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। बलरामपुर फर्स्ट और अभ्युदय कोचिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के मंच पर प्रकृति प्रेमियों के साथ शिक्षा और सामाजिक संगठन से जुड़े विशिष्टजनों का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. गुरुप्रसाद सिंह, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह एवं डीएफओ एम. सेम्मारन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पर्यावरण को बचाना कोई मुहिम नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण को संरक्षित करके ही हम जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। कहा कि हमें विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही प्रकृति से जोड़ना जरूरी है। इस तरह के आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक हैं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी पैदा करते हैं। उन्होंने जल, जंगल और जमीन को संरक्षित करने पर जोर दिया। डीएफओ ने धरती को हरा-भरा रखने के लिए पेड़ लगाने और प्लास्टिक के सामान का प्रयोग न करने का सुझाव दिया। इस दौरान लोगों को प्लास्टिक की वस्तुओं का प्रयोग न करने और मां के नाम एक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेचर गैलरी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल, पेंटिंग्स, हस्तशिल्प और सजावटी वस्तुओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वन विभाग द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी में वनों की महत्ता, जैव विविधता और वन्य जीव संरक्षण से जुड़ी जानकारी दी गई। सदर विधायक पल्टूराम ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

बलरामपुर फर्स्ट के संयोजक सर्वेश सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम समन्वयक सचिन सिंह ने बताया कि हम चाहते हैं कि बच्चे किताबों से आगे बढ़कर प्रकृति के साथ संवाद करें और उसे समझें। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, नगर पंचायत पचपेड़वा क अध्यक्ष रवि वर्मा, सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी, डॉ. राकेश चंद्रा, डीपी सिंह बैस, राकेश प्रताप सिंह, रूपेश मिश्र, डॉ. देवेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. दिव्य दर्शन तिवारी, डॉ. सुनील मिश्र और बलदेव प्रसाद पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed