{"_id":"5dbdbe888ebc3e93be63601a","slug":"leopard-shows-in-sugarcane-field-balrampur-news-lko490026963","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव के मजरा सेमरा में शनिवार की सुबह गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही लोगों में दहशत छा गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों को सूचना भेजकर तेंदुए को पकड़वाए जाने की मांग की है।
ग्रामीण रक्षाराम यादव, शेषमणि, अशोक कुुमार, मिनतीराम, ओम प्रकाश, शिव प्रकाश, बड़कऊ वर्मा, राम भरोसेे यादव, निब्बर व राधेश्याम आदि ने बताया कि पिछले दो दिनों से तेंदुआ गांव के आसपास भ्रमण कर रहा है। शनिवार की भोर में गांव के कुछ लोगों ने तेंदुए को देखा और शोर मचाना शुरू किया।
ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में भागने के बजाए गन्ने के खेत में छिप गया। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों को भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना वन विभाग के अफसरों को दी। रेंजर बनकटवा राकेश कुमार सहिं ने बताया कि मौके पर टीम भेजी जा रही है। फोन पर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। घर से समूह में निकले। घर के सामने उजाला जलाए रखे। बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा करें।