फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard seen near Bhambhar hill drain, panic

Balrampur News: भांभर पहाड़ी नाले के पास दिखा तेंदुआ, दहशत

Thu, 24 Apr 2025 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen near Bhambhar hill drain, panic
बलरामपुर के रतनपुर गांव के पास कैमरा लगाता वनकर्मी।-स्रोत: विभाग
गौरा चौराहा/बलरामपुर। सोहेलवा जंगल यूनिट तुलसीपुर के भांभर पहाड़ी नाले के पास खेतों में कार्य कर रहे किसानों को बृहस्पतिवार को तेंदुआ नजर आया। किसानों के शोर मचाने पर तेंदुआ नाले के पास छिप गया। तेंदुआ दिखने से किसानों में दहशत है। किसानों का खेताें में कार्य करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण हसन मोहम्मद, धनीराम व मोहम्मद अकरम ने बताया कि वह गन्ने के खेत में बृहस्पतिवार की सुबह गोड़ाई कर रहे थे, तभी उन्हें भांभर पहाड़ी नाले के पास तेंदुआ दिखाई दिया। शोर मचाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया गया तो तेंदुआ पहाड़ी नाले के पास भागकर छिप गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मौके पर रेंजर तुलसीपुर वन यूनिट प्रवीण कुमार तिवारी व वन दरोगा मनमोहन पांडेय को भेजा गया है। ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बदला गया ट्रैकिंग कैमरे का स्थल
वन विभाग की टीम ने रतनपुर गांव में तेंदुए की तलाश के लिए ट्रैकिंग कैमरे का स्थान बदल दिया है। वन विभाग की टीम ने बुधवार की शाम को अब सर्वजीत चौधरी के घर के पास से हटाकर बंद पड़े ईंट-भट्ठे के पास ट्रैकिंग कैमरा लगाया है। वन दरोगा मनमोहन पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों ने बंद पड़े ईंट-भट्ठे के पास तेंदुआ दिखने की बात बताई थी। ग्रामीणों की सलाह पर कैमरे का स्थल बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed