{"_id":"67c5d605e8bcb458e307d1e9","slug":"leopard-seen-in-sugarcane-field-panic-among-villagers-balrampur-news-c-99-1-brp1008-121897-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरारामपुर)। सोहेलवा जंगल के धामाचौरी गांव में लगे पिंजरे में तेंदुआ कैद नहीं हो रहा है। गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है।
सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बनकटवा रेंज के धामाचौरी, लम्मुइया व गनेशपुर गांवों में तेंदुए का खौफ जारी है। तेंदुआ रविवार की रात में लम्मुइया व गनेशपुर गांव के मध्य गन्ने के खेत में दिखाई दिया। खेत की रखवाली कर रहे किसान राघव राम, सूर्य नरायन, बड़का, कोयला व श्यामकली ने बताया कि हांका लगाया गया तो तेंदुआ भागकर गांव के पूरब की तरफ पहाड़ी नाले के पास झाड़ी में छिप गया। राजबहादुर यादव ने बताया कि तीन दिन पहले तेंदुए ने पिता-पुत्र पर हमला किया था। तेंदुए के हमले में गनेशपुर निवासी पिता महेंद्र कुमार शुक्ल व पुत्र प्रदीप कुमार शुक्ल घायल हो गए थे। तेंदुए के डर से रात में किसान अपने खेतों की रखवाली नहीं कर पा रहे हैं।
उप प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि धामाचौरी गांव में पहाड़ी नाले के पास गन्ने के खेत में पिंजरा लगाकर शाम को बकरी बांधी जा रही है। बावजूद इसके पिंजरे में तेंदुआ कैद नहीं हो रहा है। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। क्षेत्रीय वनाधिकारी सत्रोहन लाल, वन दरोगा जीव रखन प्रसाद व दूधनाथ नियमित गश्त कर रहे हैं।