फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard seen in Mahadev Gosain village, villagers scared

Balrampur News: महादेव गोसाईं गांव में दिखा तेंदुआ, सहमे ग्रामीण

Fri, 17 Jan 2025 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Mahadev Gosain village, villagers scared
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के महादेव गोसाईं गांव में तेंदुए की आमद से लोग सहम गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह से तेंदुआ क्षेत्र में है, वन विभाग उसे पकड़ने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाए हैँ। शुक्रवार को महादेव गोसाईं में भगवानदीन अपने गांव औरहिया से दूध देने के लिए बाइक से जा रहा थे। तभी तेंदुआ दिखाई पड़ा, वह सहम गये और बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

भगवानदीन ने बताया कि लगातार तेंदुआ क्षेत्र में दिख रहा है। बीते एक सप्ताह पहले एक किसान पर तेंदुए ने हमला भी किया है। वहीं शुक्रवार की सुबह ही मुन्नालाल व मोहित आर्य निवासी महादेव गोसाई अपने घर से खेत की तरफ जा रहे थे। उन्हें भी नहर के समीप तेंदुआ दिखाई पड़ा। उन्होंने हल्ला गुहार की, जिस पर तेंदुआ गन्ने के खेत में छुप गया। ग्रामीण रक्षाराम यादव, कृष्ण कुमार, रामधीरज, पवनकुमार, रामकुमार आदि ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग वन विभाग के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

बरहवा रेंज के रेंजर राकेश पाठक ने बताया की टीम भेजी जा रही है। लोग सतर्क रहें और अकेले घर से बाहर न जाएं। बताया कि जानवर से अभी किसी को नुकसान नहीं हुआ है। पता किया जा रहा है कि तेंदुआ ही है या कोई और जंगली जानवर है। फिलहाल सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed