{"_id":"6008561c8ebc3e2c4f6db5e6","slug":"leopard-reached-singhhania-village-four-goats-made-morsel-balrampur-news-lko56085609","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंहहनिया गांव पहुंचा तेंदुआ, चार बकरियों को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंहहनिया गांव पहुंचा तेंदुआ, चार बकरियों को बनाया निवाला
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सिंहहनिया गांव में मंगलवार की रात तेंदुए ने एक घर में घुसकर चार बकरियों को निवाला बना लिया। गांव में तेंदुआ आने की जानकारी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगली जानवरों से सुरक्षा किए जाने की मांग की है।
हरैया थाना क्षेत्र के सिंहहनिया गांव निवासी गुरदास ने बताया कि मंगलवार की रात में उनके घर में तेंदुआ घुस आया और चार बकरियों को अपना निवाला बना लिया। बकरियों की आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए और टार्च की रोशनी जलाकर देखा तो तेंदुआ नजर आया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण मुन्नालाल, अजय कुमार, कुन्नू व ननकने आदि ने तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा।
इस दौरान तेंदुआ गांव के पास गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगली जानवरों से सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है। बरहवा रेंज के रेंजर राकेश सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और छोटे बच्चों व जानवरों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है। रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी है। छानबीन कराई जा रही है।