फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard panic in ten villages

दस गांवों में तेंदुए की दहशत

Tue, 07 Jun 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Leopard panic in ten villages
बलरामपुर। पांच शावकों के साथ मादा तेंदुआ दो दिन से गन्ने के खेत में डेरा डाले है। इससे आसपास के दस गांवों में कई दिनों से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को मादा तेेंदुआ व उसके शावकों को पकड़कर जंगल में छोड़ने में अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। हालांकि वन विभाग की तरफ से इन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के जनकपुर रेंज से जुड़े ग्राम पंचायत पिपरा दुर्गानगर के मजरा प्रतापपुर के समीप लैबुड़वा भोजपुर नाले के किनारे गन्ने के खेत में मादा तेंदुआ अपने पांच शावकों के साथ दो दिन से डटी हुई है। दुर्गानगर गांव के पास दो दिन पहले ग्रामीणों ने पांच शावकों के साथ मादा तेंदुआ को देखा तो उसे जंगल की तरफ खदेड़ने का प्रयास किया। मगर मादा तेंदुआ शावकों के साथ विनय मिश्र के खेत में छिप गई।
विज्ञापन

ग्रामीण रामदीन वर्मा, विनय मिश्र व बबलू आदि ने बताया कि लैबुड़वा गांव में एक बकरी व मेहंदिया में गाय के एक बछड़े को तेंदुए ने हमला करके घायल किया है। लैबुड़वा, भोजपुर, मेहंदिया, पिपरा, प्रतापपुर, छपिया, सुखरामपुर, लौकीखुर्द, पिपरी व संग्रामपुर सहित क्षेत्र के 10 गांवों में मादा तेंदुए को लेकर दहशत है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना जनकपुर रेंज को दी। रेंज के वन दरोगा तरंग तिवारी व वन रक्षक अमित सारस्वत को मौके पर भेजा गया है। डीएफओ प्रखर गुप्ता व एसडीओ अजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शावकों के साथ मादा तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने तक ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed