{"_id":"5ddc0c248ebc3e5476177f52","slug":"leopard-morsels-four-cattle-balrampur-news-lko494187027","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने चार मवेशियों को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने चार मवेशियों को बनाया निवाला
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बरहवा रेंज के बगधरवा व व छितौनी गांव में तेंदुए का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात दोनों गांवों में तेंदुए ने हमला कर तीन मवेशियों को अपना निवाला बना लिया। तेंदुए के हमले से सहमे ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। रेंजर ने मौके पर टीम भेजकर लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है।
बरहवा रेंज के बगधरवा निवासी पारसराम की दो व रामरंग की एक बकरी को रात के समय तेंदुए ने घर में घुसकर निवाला बना लिया है। सोमवार को ग्रामीणों ने बताया कि पशुशाला में पशुओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग जाग गए और तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा गया।
छितौनी निवासी बच्चाराम के पशुशाला में तेंदुए ने हमला कर उनकी बछिया को मार डाला और जंगल की तरफ लेकर भाग गया। छोटेलाल ने बताया कि गांव के लोगों ने मिलकर बछिया की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
घटना की सूचना रेंजर को फोन के माध्यम से दी गई। बरहवा रेंजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर वन विभाग की टीम भेजी गई है। जंगल किनारे बसे ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। छोटे बच्चों व जानवरों को सुरक्षित रखें।