फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard made two cattle morsel

तेंदुओं ने दो मवेशियों को बनाया निवाला

Wed, 18 Mar 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Leopard made two cattle morsel
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहवा गांव के मजरा छितौनी के दो घरों में तेंदुओं ने रात के समय हमला कर दिया। तेंदुओं ने दो मवेशियों को अपना निवाला बना लिया है। तेंदुओं के आमद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से जंगली जानवरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी बच्चाराम व ननकने ने बुधवार को बताया कि रात के समय उनकी गोशाला में तेंदुओं ने एक एक मवेशियों को अपना निवाला बना लिया है। मवेशियों के चिल्लाने पर ग्रामीण जाग गए और लोगों ने हांका लगाकर तेंदुओं को जंगल की तरफ खदेड़ा। तेंदुओं के आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से जंगली जानवरों से सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है। बरहवा रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि जंगल के निकट बसे गांवों में अक्सर जंगली जानवर रिहाईशी इलाके में आ जाते है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। छोटे बच्चे व जानवरों को सुरक्षित ढंग से रखें। मौके पर टीम भेजी जा रही है। पद चिन्ह के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed