फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard kills dog and eaten

तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला

Sat, 27 Jul 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Leopard kills dog and eaten
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बनकटवा रेंज के बिनुहनीकला गांव में तेंदुए ने पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। काफी देर तक ग्रामीणों को तेंदुए ने छकाया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ने में सफल रहे। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र व बनकटवा रेंज के बिनुहनीकला निवासी शमीम ने शनिवार को बताया कि रात के समय तेंदुए ने उनके पालतू कुत्ते को दबोचकर मार डाला। कुत्ते की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। आधे घंटे तक तेंदुआ गांव में इधर से उधर छलांग लगाकर ग्रामीणों को छकाता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ने में ग्रामीणों को सफलता मिली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जंगली जानवरों से सुरक्षा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन तेंदुआ व अन्य जंगली जानवर गांव में आकर नुकसान पहुंचा रहे है। कटकुईयां गांव में एक सप्ताह पूर्व मां के साथ शौच करने गए कमलेश को तेंदुए ने मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुंदरा गांव में अपनी मां के साथ सो रहे अफसर अली भी तेंदुए का शिकार बन गया। ग्रामीण शमीम, मायाराम सोनी, बुद्दन, बड़का, स्वामी प्रसाद, राम जागे, अद्या प्रसाद शुक्ल, राकेश श्रीवास्तव व पन्नालाल आदि ने तेंदुए की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए कटकुईयां गांव में पिंजड़ा लगाया गया है। जंगल से सटे गांव के ग्रामीणों को समूह में रहने, छोटे बच्चों व पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed