{"_id":"5f4e74fc8ebc3e53b5143f5f","slug":"leopard-kills-and-eats-two-goats-balrampur-news-lko5379698131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बकरियों को तेंदुए ने बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बकरियों को तेंदुए ने बनाया निवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। हरैया थाना क्षेत्र के खैरहवा गांव में खेत में चरने गई दो बकरियों को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों के खदेड़ने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। जंगल से सटे गांवों में तेंदुओं का खौफ है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मौके पर वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है।
हरैया थाना क्षेत्र के खैरहवा निवासी रामनाथ ने मंगलवार को बताया कि उनकी बकरियां घास चरने गई थीं। गन्ने के खेत में पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने दो बकरियों को अपना निवाला बना लिया। राजू के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। मामले की सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गई है। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के जंगल से सटे गांवों के लोगों में तेंदुओं का खौफ है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय गांवों में अंधेरा होने पर तेंदुए भोजन व पानी की तलाश में आते हैं और मवेशियों व बच्चों को अपना निशाना बनाते हैं। जंगल से सटे दो दर्जन से अधिक गांव तेंदुओं के हमलों से प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
रेंजर बनकटवा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम छानबीन के लिए भेज दी गई है। छानबीन में तेंदुए की पहचान होने पर उसकी खोज करके उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। रेंजर ने गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।