फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard footprints found in Dhamachori village, cage installed

Balrampur News: धामाचौरी गांव में मिले तेंदुए के पगचिह्न, लगाया पिंजरा

Sat, 01 Mar 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Leopard footprints found in Dhamachori village, cage installed
बलरामपुर के धामाचौड़ी के पास लगाया गया पिंजड़ा।-संवाद
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा जंगल के धामाचौरी गांव में तेंदुए का पगचिह्न मिला है। गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। गांव में रेंजर शत्रोहन लाल व वन दरोगा जीव रक्खन प्रसाद को तेंदुआ पकड़ने तक ठहरने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बनकटवा रेंज के धामाचौरी गांव के पास बुधवार शाम बाइक से जा रहे गनेशपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार शुक्ल व उनके पुत्र प्रदीप कुमार शुक्ल पर तेंदुए ने हमला कर दिया था, इसमें दोनों के हाथ, पैर व सिर में चोटें आई थीं । वनकर्मियों ने घायल पिता-पुत्र को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया। बेटे की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन

उपप्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने शनिवार को बताया कि वनकर्मियों को पहाड़ी नाला कचनी में तेंदुए के पगचिह्न दिखाई दिए हैं। शनिवार को वनकर्मियों ने पहाड़ी नाले के पास गन्ने के खेत में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। गांव में रेंजर व वन दरोगा के साथ दूधनाथ को तैनात करके पल-पल की रिपोर्ट जुटाई जा रही है। पिंजरा में कैद होने के बाद तेंदुए को सोहेलवा जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed