फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   leopard

पांच शावकों के साथ गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ

Sun, 05 Jun 2022 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
leopard
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत जनकपुर रेंज में प्रतापपुर गांव के पास गन्ने के खेत में पांच शावकों के साथ तेंदुआ दिखाई दिया है। गन्ने के खेत में तेंदुुआ व शावक होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर तेंदुआ व शावकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लैबुड़वा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामदीन वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत पिपरा दुर्गानगर के मजरे प्रतापपुर के नजदीक लैबुड़वा भोजपुर नाले के किनारे कुछ औरतें रविवार को घास काटने गई थी। औरतों को गन्ने के खेत में एक तेंदुुआ पांच शावकों के साथ बैठा दिखाई दिया। औरतें भागकर गांव में आ गई और खेत में तेंदुआ व शावक होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत जनकपुर रेंजर को दिया।
विज्ञापन

खेत में तेंदुआ व शावक होने की बात आस-पास के गांवों में भी फैल गई। तेंदुआ व शावक की जानकारी मिलने से आस-पास के भोजपुर, सोनपुर, पिपरा, प्रतापपुर, छपिया, सुखरामपुर, लौकीखुर्द, पिपरी व संग्रामपुर आदि गांवों में भी दहशत का माहौला बना हुआ है। जनकपुर रेंजर अमरजीत ने बताया कि तेंदुए की जानकारी मिलते ही वह वन कर्मियों के साथ गांव में पहुंच गए हैं। तेंदुआ व शावकों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed