{"_id":"677ac251e8c99e292b020f1b","slug":"leopard-attacks-sleeping-farmer-in-madha-injured-balrampur-news-c-99-1-brp1008-119231-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मड़हा में सो रहे किसान पर तेंदुए का हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मड़हा में सो रहे किसान पर तेंदुए का हमला, घायल
Sun, 05 Jan 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के महराजगंज तराई के औरहिया लहेरी गांव में तेंदुए के हमले में घायल वृद्ध।-संवाद
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के औरहिया लहेरी गांव में शनिवार की रात खेत के पास मड़हा में सो रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से किसान घायल हो गया। किसान का इलाज निजी चिकित्सक की क्लीनिक पर कराया गया है। तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग डीएफओ से की है।
ग्रामवासी पप्पू निषाद ने बताया कि वह अपने घर से 500 मीटर दूरी पर खेत के पास बने मड़हे में सो रहे थे। शनिवार की रात करीब 11 बजे तेंदुआ मड़हा में घुस आया। मड़हा के पास बैठा कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा तो तेंदुआ उस पर झपट्टा मारने लगा। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर वह जग गए, और पास में रखे डंडे से तेंदुए को भगाने का प्रयास करने लगे। तभी तेंदुए ने उन पर भी झपट्टा मारा, जिससे वह घायल हो गए। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगे तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए। गांव वालों को आता देख तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
ग्रामवासी धनीराम वर्मा, अजय मिश्रा, दद्दू, रामकुमार व बल्लू आदि ने बताया कि आसपास के गांवों में भी तेंदुआ लगातार दिख रहा है। शाम होते ही तेंदुए के डर से लोग घरों में चले जाते हैं। जरूरी काम से यदि किसी को बाहर निकलना पड़ता है तो तेंदुए के हमले का डर बना रहता है। इन लोगों ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग प्रभागीय वनाधिकारी से की है।
विज्ञापन
इस संबंध में बरहवा रेंज के रेंजर राकेश पाठक ने बताया कि औरहिया लहेरी गांव में तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। गांव में वन विभाग की टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में अकेले गांव के बाहर न निकलने का सुझाव दिया गया है।