फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard attacked four farmers harvesting crops

फसल काट रहे चार किसानों पर तेंदुए ने किया हमला

Thu, 19 Mar 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked four farmers harvesting crops
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव में बुधवार की शाम को अपने खेत में मसूर की फसल काट रहे चार किसानों पर पहले से घात लगाए तेंदुए ने हमलाकर घायल कर दिया है। चारों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जंगल के निकट बसे ग्रामीणों में तेंदुओं के हमलों को लेकर दहशत है। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएफओ ने रेंजर को मौके पर टीम भेजकर छानबीन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सोहेलवा वन क्षेत्र के बरहवा रेंज में हरैया थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव निवासी श्याम मनोहर मिश्र ने गुरुवार को बताया कि उनका पुत्र मनीष (18) गांव के पूरब मसूर के खेत में फसल काट रहा था। बगीचे में पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने मनीष पर अचानक हमला कर दिया। मनीष के शोर मचाने पर अपने-अपने खेत में मसूर की फसल काटने वाले किसानों ने तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास किया तभी तेंदुए ने किसान अजीत कुमार (24), संजय कुमार (28) व मोहित कुमार (20) पर भी हमला करके घायल कर दिया। हल्ला गुहार सुनकर लखनीपुर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ दिया।
विज्ञापन

चारों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया। सीएचसी के डाक्टर ने सभी का उपचार करके घर भेज दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर हरैया थाने के निरीक्षक कमलेश कुमार लाव-लस्कर के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए निरीक्षक से शिकायत किया कि बीते चार मार्च को तेंदुए के हमले में घायल गांव के राहुल(24) को अभी तक वन विभाग की तरफ से कोई मदद नहीं दी गई है। सूचना के बाद भी वन विभाग की तरफ से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले की सूचना डीएफओ को दी है। डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि लखनीपुर गांव में बरहवा रेंजर राकेश कुमार सिंह को वन विभाग की टीम भेजकर जांच कराने का निर्देश दिया गया है। रेंजर ने वन विभाग की टीम गांव में भेजी है। पदचिह्न के आधार पर जंगली जानवर की पहचान की जाएगी। तेंदुए का पदचिह्न मिलने पर पिंजड़ा लगाया जाएगा। डीएफओ व रेंजर ने जंगल के निकट बसे जंगली जानवरों से ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed