{"_id":"68b8787ceed32fcf96032e11","slug":"leopard-attacked-a-calf-in-sonpur-dhutkahwa-purva-balrampur-news-c-99-1-brp1010-132638-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सोनपुर धुतकहवा पुरवा में तेंदुए ने बछड़े पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सोनपुर धुतकहवा पुरवा में तेंदुए ने बछड़े पर किया हमला
विज्ञापन
बलरामपुर के जरवा में प्रदर्शन करते ग्रामीण ।-संवाद
जरवा (बलरामपुर)। तुलसीपुर रेंज के ग्राम सोनपुर धुतकहवा पुरवा में तेंदुए ने मंगलवार रात तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ मृत बछड़े को छोड़कर भाग गया।
ग्राम निवासी श्याम मनोहर यादव ने बताया कि वे मंगलवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। पास में बछड़ा बंधा हुआ था। अचानक तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन पकड़कर ले जाने लगा। शोर मचाने और डंडा पटकने के बाद वो बछड़े का शव छोड़कर भाग गया।
मंगलवार रात आठ बजे तेंदुआ कौशल किशोर के घर के सामने कुएं पर बैठा दिखाई दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह भाग गया। गांव निवासी सावित्री, गीता, निर्मला, श्याम मनोहर यादव, कौशल किशोर तिवारी, बुधई, बरकतउल्ला और अतवारी ने आरोप लगाया कि वनकर्मी शिकायत पर सुनवाई नहीं करते। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से तेंदुए की खोज की जा रही है। विभाग को गांव के स्थिति की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
बेला गांव में तेंदुआ दिखने से दहशत
महराजगंज तराई। बरहवा रेंज के अंतर्गत बेला गांव में बुधवार दोपहर तेंदुआ नजर आने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्राम निवासी देवता प्रसाद वर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे वे अपने खेत से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव के उत्तर तरफ पहुंचे, अचानक गन्ने के खेत से एक तेंदुआ निकलकर सड़क पर आ गया। तेंदुआ देखकर वे घबरा गए और शोर मचाने लगे। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तेंदुआ गन्ने के खेतों में घुस गया। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी गई है। सतर्कता बरती जा रही है।