फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard attack on teenager, injured

मवेशी चराने गए किशोर पर तेंदुए का हमला, घायल

Thu, 28 May 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack on teenager, injured
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। मवेशी चराने गए किशोर पर घात लगाए तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के धन्नीडीह निवासी रामबरन मौर्य ने गुरुवार को बताया कि उसका 11 वर्षीय बेटा कमलेश गांव के लड़कों के साथ डोरवा नाले के पास पशुओं को चराने गया था। नाले के निकट पहले से ही घात लगाए बैठे तेंदुए ने झपट्टा मारकर कमलेश को घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने हल्ला-गोहार मचाकर तेंदुए को जंगल की तरफ भगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से तेंदुए का आतंक जारी है। वन विभाग के अफसरों की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है जिसके चलते क्षेत्र के लोग जंगली जानवरों से असुरक्षित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से जंगली जानवरों से सुरक्षा दिलाने की मांग की है। बनकटवा रेंजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम भेजी गई है। घायल कमलेश को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed