फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Learned tricks of horticulture and vegetable farming

बागवानी व सब्जी की खेती के सीखे गुर

Wed, 20 Jan 2021 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Learned tricks of horticulture and vegetable farming
बलरामपुर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बुधवार को जिला पंचायत परिसर में उद्यान विभाग की तरफ से किसान मेला लगाया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में किसानों को बागवानी व सब्जियों की खेती के बारे में जानकारी दी गई। परिसर में विभागों के स्टाल लगाकर फलों व सब्जियों का प्रदर्शन किया गया। किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर सब्जी बीज का मिनी किट दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में दीप जलाकर कर सदर विधायक पल्टूराम ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। वहीं उप निदेशक उद्यान अनीश कुमार श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य, जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा, सहायक निदेशक गन्ना शोध संस्थान आरएन वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य रेवती रमन चौधरी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन आदि ने किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

परिसर में कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। जहां उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। गोष्ठी के अंत में गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने 10 किसानों को अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया। जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुुमार ने गोष्ठी का संचालन किया। मौके पर उप निदेशक उद्यान अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिलाजीत पांडेय, अंशुमान सिंह, शिव, शशिभूषण शुक्ल व पवन कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 50 किसानों के दल को बस्ती के फल उत्कृष्टता केंद्र का एक दिवसीय भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed