{"_id":"6a7615e04d70c3ef8a07338b","slug":"ldr-unit-to-prove-helpful-for-pregnant-women-balrampur-news-c-99-1-brp1003-152876-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गर्भवतियों के लिए मददगार बनेगी एलडीआर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गर्भवतियों के लिए मददगार बनेगी एलडीआर यूनिट
Fri, 07 Aug 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26- श्रीदत्तगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एलडीआर यूनिट का उद्घाटन कराते डीएम। स्रोत व
श्रीदत्तगंज। आकांक्षी ब्लॉक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) श्रीदत्तगंज में आधुनिक एलडीआर (लेबर-डिलीवरी-रिकवरी) यूनिट का उद्घाटन किया गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह यूनिट गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगी। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी मदद मिलेगी।
एसबीआई फाउंडेशन की ओर से मातृ छाया परियोजना के तहत एलडीआर यूनिट का अत्याधुनिक तरीके से नवीनीकरण कराया गया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने फीता काटकर यूनिट का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि नई एलडीआर यूनिट को पूरी तरह वातानुकूलित बनाया गया है। यहां सुरक्षित प्रसव के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरणों और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि यूनिट में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 10 किलोवाट क्षमता का अतिरिक्त सोलर पैनल लगाया गया है। इससे ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि एलडीआर यूनिट आकांक्षी ब्लॉक में सुरक्षित संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि यह जिले की पहली आधुनिक एलडीआर यूनिट है, जो अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए भी एक मॉडल के रूप में उपयोगी साबित होगी।