फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lawyers protest against FIR against colleagues

Balrampur News: साथियों पर एफआईआर के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

Tue, 27 Dec 2022 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against FIR against colleagues
बलरामपुर। साथियों पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में मंगलवार को वकीलों ने उतरौला तहसीलदार रामाश्रय की कोर्ट के सामने नारेबाजी कर विरोध जताया। साथ ही सात सदस्यीय समिति के गठन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में वकीलों ने मंगलवार को तहसीलदार से मुलाकात की। विरोध दर्ज कराया कि पूरी सच्चाई जानने के बावजूद उन्होंने लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति पुलिस से क्यों की। वकीलों का कहना है कि शुक्रवार को किसी भी वकील ने आरोपी लेखपालों के खिलाफ कोई भी अमर्यादित आचरण नहीं किया। धमकी देने, गालीगलौज करने या मारपीट के लिए आमादा होने का आरोप भी निराधार है।
विज्ञापन

बाद में वकीलों ने बैठक कर सात सदस्यीय समिति बनाने का निर्णय लिया। समिति मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से मिलकर तहसीलदार कोर्ट के विधि विरुद्ध निर्णय की जानकारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि तहसीलदार, लेखपाल संघ के अध्यक्ष व एक अन्य लेखपाल को हटाने की मांग को लेकर शनिवार से तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार किया जा रहा है। इस मौके पर महामंत्री गयासुद्दीन खां, इजहारुल हसन, लकी खान, दीपक, अखिलेश तिवारी, मार्कंडेय मिश्र, बाबूराम यादव, अली जहीर, अमित कुमार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed