{"_id":"6241f204d166eb169755b43a","slug":"knife-was-brought-online-for-killing-the-friend-balrampur-news-lko623561323","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की हत्या के लिए ऑनलाइन मंगाया था चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की हत्या के लिए ऑनलाइन मंगाया था चाकू
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के औरहवा गांव में 24 मार्च को हुई युवक की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। आरोपी ने दोस्त की हत्या के लिए ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से चाकू मंगाया था। यही नहीं, हत्या करने से पहले आरोपी ने दोस्त को नशे की 25 गोलियां भी खिलाई थीं।
गौरतलब है कि 24 मार्च को औरहवा निवासी सुल्तान अहमद का शव गांव के दक्षिण तरफ लहूलुहान हालात में मिला था। सुल्तान की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही मस्सू उर्फ मशरूर आलम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। परिवारीजनों का कहना था कि सुल्तान 23 मार्च की रात मस्सू के साथ ही घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। 24 मार्च की सुबह उसका शव मिला था।
एसपी हेमंत कुुटियाल के निर्देश पर पचपेड़वा थाने की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मस्सू को त्रिलोकपुर से बढ़नी जाने वाले रास्ते पर सतनी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू तथा आरोपी का खून से सना हुआ शर्ट भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब एक साल पहले उसको सुल्तान ने खूब मारापीटा था। उसके बाद आरोपी रोजगार के लिए पूणे महाराष्ट्र चला गया था। आगे बताया कि वह करीब एक महीने पहले पूणे से वापस घर लौटा। उसके मन में सुल्तान के खिलाफ रंजिश चल रही थी। सुल्तान की हत्या के लिए उसने ऑनलाइन चाकू मंगाया था।
घटना के दिन वह सुल्तान को अपने साथ घुमाने ले गया और नशे की कुल 35 गोलियां खरीदीं। उसने 25 गोलियां सुल्तान को खिला दीं और 10 गोलियां खुद खाकर घटना को अंजाम दिया। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सीओ तुलसीपुर प्रभात सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा आलोक राव की टीम को बधाई दी है।