फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Kitchen garden to be built in 400 schools

चार सौ परिषदीय स्कूलों में बनेगा किचन गार्डन

Wed, 26 Aug 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Kitchen garden to be built in 400 schools
बलरामपुर। जिले के चार सौ परिषदीय स्कूलों में किचन गार्डन का निर्माण कराया जाएगा। मनरेगा योजना से ग्राम प्रधानों व हेडमास्टरों को किचन गार्डन का निर्माण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को वित्त नियंत्रक उत्तर प्रदेश शासन मुमताज अहमद व सिस्टम एनालिस्ट सुभाष यादव ने बीएसए डॉ. रामचंद्र, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय व जिला समन्वयक एमडीएम फिरोज अहमद के साथ मध्याह्न भोजन योजना की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

बीएसए ने शासन को अवगत कराया कि पीएफएमएस पोर्टल पर एमडीएम संचालन से जुडे़ 2295 स्कूलों के अकाउंट फीड करा दिया गया है। कोविड-19 के चलते स्कूल बंद होने पर एमडीएम की धनराशि अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। 2,45,979 की तुलना में अब तक 1,80,974 अभिभावकों का डाटा फीड किया जा चुका है।
विज्ञापन

2,45,979 की तुलना में 1,92,978 अभिभावकों को राशन वितरित करा दिया गया है। 65005 अभिभावकों का बैंक खाता फीड कराया जा रहा है और 63001 अभिभावकों को शीघ्र ही राशन बांट दिया जाएगा। डीबीटी के जरिए 2,45,979 की तुलना में 1,29,417 अभिभावकों के बैंक खातों में एमडीएम की धनराशि भेजी जा चुकी है। बाकी बचे 1,16162 अभिभावकों के बैंक खातों में शीघ्र एमडीएम की धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनेंस कंट्रोलर ने बीएसए को निर्देश दिया कि अभिभावकों के बैंक खातों में एमडीएम की धनराशि भेजने में कोई कोताही न बरतें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फाइनेंस कंट्रोलर ने ये भी निर्देश दिया कि मनरेगा योजना से जिले के 400 परिषदीय स्कूलों में किचन गार्डन का निर्माण कराएं और स्कूलों में ही सब्जियों की पैदावार करें। इससे स्कूल आत्मनिर्भर बनेंगे। किचन गार्डन का निर्माण कराने के लिए हेडमास्टरों को ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित करना होगा। फाइनेंस कंट्रोलर ने किचन गार्डन का निर्माण कराने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों व हेडमास्टरों की दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed