फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Kila Tiger won and captured the trophy

Balrampur News: किला टाइगर ने जीत हासिल कर ट्राफी पर जमाया कब्जा

Mon, 08 Jan 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 08 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kila Tiger won and captured the trophy
ललिया(बलरामपुर)। कोड़री खेल मैदान पर चले रहे चौधरी बाबा कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीतकर किला की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अवधेश शुक्ला ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी व नकद पुरस्कार राशि के चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला किला टाइगर एवं स्टार इलेवन महादेव के बीच खेला गया। टॉस जीतकर किला टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन महादेव की टीम निर्धारित ओवर में मात्र 77 रन ही बना सकी। शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मेराज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 21 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द सीरीज रहे विनय पांडे को 51 सौ रुपये नकद व मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed